फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: ऋषिकेश में फिर बवाल; चंद्रेश्वर नगर में स्कूटी की साइड लगने पर नशे में कार सवारों ने युवक को पीटा

Fri, 27 Feb 2026 10:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

स्कूटी सवार की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस दौरान युवकों ने स्कूटी सवार को पीट दिया।
विज्ञापन
ऋषिकेश में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में परशुराम चौक की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शहर में एक और बवाल सामने आ गया। चंद्रेश्वर नगर की ओर से आ रहे एक स्कूटी सवार की कार से हल्की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे। टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार को सड़क पर ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मारपीट में युवक की आंख और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। यह झगड़ा करीब 30 मिनट तक चलता रहा, जिससे सड़क पर भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई।

Vikasnagar: खनन डंपरों ने मवेशियों को रौंदा, पांच भैंसों की मौत, तीन भैंस और एक गाय गंभीर घायल
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें