फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: देहरादून जा रही अमृतसर एक्सप्रेस से नीचे गिरा बालक, आधे घंटे तक ट्रैक के किनारे तड़पता रहा

Fri, 03 Oct 2025 11:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून)

सार

करीब आधे घंटे तक बालक रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा। सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जा रही अमृतसर एक्सप्रेस से रायवाला रेलवे स्टेशन के पास एक बालक नीचे गिरा गया। आधे घंटे तक बालक घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। सूचना के बाद 108 एंबुलेंस ने भी काफी समय लगा दिया। स्थानीय लोगों की मदद से बालक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। रायवाला से देहरादून जा रही अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर लाखन माजरा पानीपत हरियाणा निवासी दीपक(12) पुत्र संदीप ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना रायवाला रेलवे स्टेशन के नजदीक फाटक के पास की है। बताया जा रहा है कि बालक को नींद की झपकी आने के कारण वह शौचालय के पास स्थित दरवाजे से नीचे गिर गया था। गिरने के बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

 

Uttarakhand: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत; फिर भी नहीं मिली डिग्री, मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी और रायवाला रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। करीब आधे घंटे तक बालक रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा। सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

लोगों ने बताया कि स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने घटना का कोई संज्ञान नहीं लिया। बालक ट्रैक के किनारे दर्द से कराह रहा था। उसके बाद स्थानीय युवाओं ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े घायल दीपक को उठाकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भिजवाया। बालक ने अपनी पहचान बताई और जीआरपी ने बालक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

नहीं पहुंचे जीआरपी कर्मी
जीआरपी की चौकी रायवाला स्टेशन पर बनी है। यहां दो कर्मी ड्यूटी पर 24 घंटे तैनात रहते हैं लेकिन शुक्रवार को जब घटना घटी तो मौके पर जीआरपी के जवान नहीं पहुंचे। इससे रायवाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों की ड्यूटी पर मुश्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें