फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 20 फरवरी से पहले गठित होगी भाजपा महानगर कार्यकारिणी, मांगे आवेदन 

Sun, 09 Feb 2020 12:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भाजपा महानगर अध्यक्ष ने 10 फरवरी तक आवेदन करने के दिए निर्देश 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि महानगर कार्यकारिणी हर हाल में 20 फरवरी से पहले गठित की जानी है। इसके लिए 10 फरवरी तक इच्छुक कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों से आवेदन उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन


शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा, अब महानगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 15 पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होनी है। 50 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने हैं। ऐसे में 10 फरवरी तक आवेदन उपलब्ध करा दिए जाएं। कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता एवं उनके द्वारा किए कार्यों का संज्ञान लिया जाएगा।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों को आने वाले दिनों में अपने-अपने क्षेत्र के शक्ति केंद्रों पर प्रवास करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, हरीश डोरा, आरएस परिहार, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, राजीव उनियाल, सुभाष बालियान, प्रभात कुमार, अनुराग भाटिया, रतन चौहान, ममता गर्ग, समेत सभी 15 मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मंडी समिति अध्यक्ष का स्वागत 
भाजपा महानगर कार्यालय में बैठक से पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश शर्मा का स्वागत किया। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस पर मंडी अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें