फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दून की अंजलि ने इंडियाज बेस्ट डांसर-3 के टॉप-5 में बनाई जगह, बताई इस सीजन की खास बात

Wed, 27 Sep 2023 03:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इंडियाज बेस्ट डांसर-3 के टॉप फाइव में जगह बनाने के बाद दून की बेटी अंजलि ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इंडियाज बेस्ट डांसर-3 का खिताब जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करुंगी।
विज्ञापन
अंजलि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून की बेटी अंजलि ने इंडियाज बेस्ट डांसर-3 के टॉप फाइव में जगह बना ली है। इससे उत्तराखंड के लोगों में खुशी की लहर है। सभी लोग अंजलि के विनर बनने की दुआ कर रहे हैं। अंजलि ने कहा कि इंडियाज बेस्ट डांसर-3 मेरे लिए उतार-चढ़ाव का एक सिलसिला रहा है।

विज्ञापन


जब बेहतरीन 13 का चयन किया गया तो मुझे पता चला कि विपुल कांडपाल और मैं इसमें जगह बनाने वाले अंतिम दो प्रतियोगी थे। इसके बाद से मेरे अंदर खुद को साबित करने की गहरी ख्वाहिश जाग उठी। आज टॉप-5 का हिस्सा बनना एक बेहतर एहसास है।

ये भी पढ़ें...रुड़की न्यूज:  बिना वीजा-पासपोर्ट कलियर में रहे बांग्लादेशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2012 में आया था गुजरात
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं इस सीजन में टॉप-5 में एकमात्र महिला प्रतियोगी हूं और यह भी मेरे लिए एक बेहतर उपलब्धि है। मुझे उम्मीद है कि इंडियाज बेस्ट डांसर-3 का खिताब जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करुंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें