फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज और पिथौरागढ़ बने चैंपियन

Thu, 31 Aug 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
winners after boxing championship
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेजबान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन बनी। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी और बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने नैनीताल को शिकस्त दी। 
विज्ञापन


बुधवार को चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज विजेता, पौड़ी दूसरे व पिथौरागढ़ की टीम तीसरे और बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ विजेता, नैनीताल दूसरे व देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य शिक्षाधिकारी एसबी जोशी, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा और राजकीय इंटर कॉलेज, माल देवता के प्रधानाचार्य शारदेंदु बाबुलकर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला खेल समन्वयक रविंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ग के विजेता खिलाड़ी को नेशनल लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे अलग-अलग वर्गों के विजेता

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप
बालक वर्ग
अंडर-14
28-30 किग्रा - करन कुमार, स्पोर्ट्स कॉलेज
30-32 किग्रा - विश्वास मेहरा, पिथौरागढ़
32-34 किग्रा - दीपक कुमार, स्पोर्ट्स कॉलेज
34-36 किग्रा - पंकज भंडारी, स्पोर्ट्स कॉलेज
36-38 किग्रा - विवेक नैथानी, स्पोर्ट्स कॉलेज
38-40 किग्रा - अतुल गोवरी, स्पोर्ट्स कॉलेज
40-42 किग्रा - ललित कुमार, स्पोर्ट्स कॉलेज
42-44 किग्रा - अमनदीप सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज
44-46 किग्रा - हिमांशु सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज
46-48 किग्रा - अर्पित कक्तवाण, स्पोर्ट्स कॉलेज
48-50 किग्रा - शिवम यादव, ऊधमसिंह नगर

अंडर-17
44-46 किग्रा - सुशील पुन, स्पोर्ट्स कॉलेज
46-48 किग्रा - राजेश गिरि, स्पोर्ट्स कॉलेज
48-50 किग्रा - संजय, ऊधमसिंह नगर
50-52 किग्रा - सौरभ चंद, स्पोर्ट्स कॉलेज
52-54 किग्रा - सूरज भट्ट, पौड़ी
54-57 किग्रा - भरत बडवाल, पौड़ी
57-60 किग्रा - देशराज बोरा, स्पोर्ट्स कॉलेज
60-63 किग्रा - जयदीप रावत, स्पोर्ट्स कॉलेज
63-66 किग्रा - पंकज कुमार, ऊधमसिंह नगर
66-70 किग्रा - विष्णु कुमार, ऊधमसिंह नगर
70-75 किग्रा - विशाल आगरी, चंपावत

अंडर-19
44-48 किग्रा - तासित अली, स्पोर्ट्स कॉलेज
48-51 किग्रा - अनिल कुमार, स्पोर्ट्स कॉलेज
51-54 किग्रा - पवन गुरुंग, स्पोर्ट्स कॉलेज
54-57 किग्रा - अंकित मेहरा, स्पोर्ट्स कॉलेज
57-60 किग्रा - जगदीश, पौड़ी
60-64 किग्रा - हिमांशु सोलंकी, स्पोर्ट्स कॉलेज
64-69 किग्रा - सिद्धार्थ गोस्वामी, पौड़ी
69-75 किग्रा - कुणाल राजपूत, पौड़ी
75-81 किग्रा - अजीत दीवान, स्पोर्ट्स कॉलेज
81-91 किग्रा- प्रणव त्रिपाठी

बालिका वर्ग
अंडर-17
40-42 किग्रा - रीना दरियाल, पिथौरागढ़
42-44 किग्रा - आरती, पिथौरागढ़
44-46 किग्रा - कल्पना शाही, देहरादून
46-48 किग्रा - निवेदिता, पिथौरागढ़
48-50 किग्रा - मुद्रिका खुशी, नैनीताल
50-53 किग्रा - रेनू दानू, पिथौरागढ़
53-56 किग्रा - नेहा मेहता, पिथौरागढ़
56-59 किग्रा - रितिका आर्य, नैनीताल
59-62 किग्रा - प्रिया मेहरा, नैनीताल

अंडर-19
57-60 किग्रा - हिमानी वल्दिया, पिथौरागढ़
60-63 किग्रा - नेहा कसन्याल, पिथौरागढ़
63-66 किग्रा - प्रिया जोशी, हरिद्वार
66-70 किग्रा - नेहा चौहान, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें