दोनों एयरपोर्ट बने हैं नए
नोएडा में जेवर एयरपोर्ट और मुंबई में नवी मुंबई एयरपोर्ट नए बनाए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट से 29 सितंबर और नवी मुंबई से 30 सितंबर को उड़ानें शुरू की जानी प्रस्तावित हैं। दोनों एयरपोर्ट से पहले घरेलू और बाद में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएंगी। तब दून एयरपोर्ट भी इन दोनों शहरों से फ्लाइटों से जुड़ जाएगा। जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट और नवी मुंबई से मुंबई एयरपोर्ट का कुछ बोझ कम होने की संभावनाएं हैं। संवाद
वर्तमान में चार कंपनी संचालित कर रहीं उड़ानें
दून एयरपोर्ट पर वर्तमान में इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट और एलाइंस एयर प्रतिदिन अपनी 12 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस पांचवीं कपंनी होगी जो देहरादून से अपनी उड़ान संचालित करेगी। इससे फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 2027 फतह करने के लिए कांग्रेस तैयार कर रही नई टीम, साैंपी सूची, पहले दौर की हो चुकी चर्चा
इंडिगो कपंनी जेवर एयरपोर्ट के लिए पहली बार फ्लाइट संचालित करेगा। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस पहली बार देहरादून से बंगलूरू, अहमदाबाद और नवी मुंबई को उड़ान शुरू करेगी। जेवर और नवी मुंबई पहली बार देहरादून से जुड़ेंगे। कंपनियों ने विंटर सीजन के लिए एएआई को आवेदन भेजा है। जिसे मंजूरी मिलने के बाद उड़ान शुरू की जाएंगी। - प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक