फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दून एयरपोर्ट में उल्लेखनीय सुधार...एएआई हवाई अड्डों में छठा और वैश्विक स्तर पर मिला 62वां स्थान

Fri, 25 Jul 2025 02:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट( देहरादून)

सार

देहरादून एयरपोर्ट ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एएआई हवाई अड्डों में छठा और वैश्विक स्तर पर 62वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
दून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण Q2 2025 में 4.91 की उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की है, जो कि Q1 2025 की 4.81 की रेटिंग की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ देहरादून एयरपोर्ट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अंतर्गत आने वाले सभी हवाई अड्डों में छठा स्थान प्राप्त किया है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसका स्थान 62वां रहा है।

विज्ञापन


यह उपलब्धि एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, कुशल प्रबंधन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा का प्रमाण है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Panchayat Chunav: कौन होगा गांव का प्रधान, तय करेगा प्रवासी मतदाताओं का रुझान
विज्ञापन


एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता (ASQ) सर्वेक्षण एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण है, जिसे एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा संचालित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें