फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Airport: विमान दुर्घटना की हुई मॉक ड्रिल, सभी एजेंसियां हुईं अलर्ट, पैसेंजरों को सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 03 Jul 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

प्लेन क्रैश की डमी के रूप में एक बस के अंदर डमी हवाई पैसेंजर बिठाए गए। जिसके बाद आग लगने की स्थिति और दूसरी आपात स्थिति का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर विमान हादसे की मॉकड्रिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम प्लेन क्रैश की माॅक ड्रिल का अभ्यास हुआ। जिसमें सीआईएसएफ, एएआई, उत्तराखंड पुलिस, बम निरोधक दस्ता, मेडिकल टीम, एयरलाइंस एजेंसियों, फायर ब्रिगेड आदि ने भाग लिया। काल्पनिक परिदृश्य में देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे एक विमान के क्रैश होने की सूचना फ्लैश की गई। सूचना फ्लैश होते ही एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी एजेंसियां सक्रिय हो गईं। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस और स्वास्थ विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


प्लेन क्रैश की डमी के रूप में एक बस के अंदर डमी हवाई पैसेंजर बिठाए गए। जिसके बाद आग लगने की स्थिति और दूसरी आपात स्थिति का अभ्यास किया गया। रनवे पर एंबुलेंस, फायर बिग्रेड और दूसरे वाहन सायरन बजाते हुए इधर-उधर दौड़ते दिखाई दिए।

Uttarakhand: राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में हेरफेर के आरोप, जांच के आदेश; खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉक डि्रल के दौरान एयरपोर्ट के रनवे के पास आग का धुंआ दिखाई दिया। जिसके बाद डमी पैसेंजरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इस कार्य में एएआई के अधिकारियों ने भी अपना योगदान दिया। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी और सीआईएसएफ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शाम साढे-आठ बजे से लेकर करीब साढे नौ बजे तक एयरपोर्ट पर मॉक डि्रल की गई। मॉक डि्रल का उद्देश्य आपात स्थिति में हवाई पैसेंजरों और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें