फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे पार करते मासूम को कुचला; हुई मौत, घर का था इकलौता चिराग

Sun, 28 Jun 2026 10:49 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बालक हाईवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंत विहार थाना क्षेत्र के उमेदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को कुचल दिया। दुर्घटना में नौ वर्षीय दक्ष धीमान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है दक्ष अपने घर का इकलौता चिराग था।

विज्ञापन


बसंत विहार थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि रविवार शाम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि उमेदपुर स्थित नेशनल हाईवे पर एक बालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक बालक हाईवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


कोटद्वार-पौड़ी NH पर हादसा: सतपुली में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए सुभारती अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दक्ष घर के पास नए नेशनल हाईवे को पार कर रहा था।
विज्ञापन


इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के पिता पंकज कुमार से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और उसके फरार चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें