फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रेमनगर में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Wed, 08 Nov 2023 05:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

ट्रैक्टर ट्राली से दोनों युवक देवेंद्र व आर्यन फूल सैनी से कोटला संतूर की ओर जा रहे थे, तभी नकटपुर बैंड के पास ढलान पर उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के प्रेमनगर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नकटपुर बैंड कोटरा संतूर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली (UK 16 CA 1662) से दोनों युवक देवेंद्र कुमार(19) पुत्र नैन सिंह, निवासी प्रेमनगर, व आर्यन(16)पुत्र पप्पू फूल सैनी से कोटला संतूर की ओर जा रहे थे, तभी नकटपुर बैंड के पास ढलान पर उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

Dehradun: कल राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगी राष्ट्रपति, यहां रूट रहेंगे डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देवेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें