पिकअप चला रहे कपिल निवासी गुरुग्राम और उसके साथ बैठे सतीश निवासी थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर वाहन के केबिन में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों, पुलिस टीम और एनएचएआई की क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं, हालांकि वे होश में थे और बातचीत कर रहे थे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को निजी वाहनों से दून अस्पताल पहुंचाया।
समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
बताया गया कि 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में पुलिस ने देरी न करते हुए निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को यातायात और सुरक्षा के मद्देनजर चौकी परिसर में खड़ा कराया।