फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून:  ई-रिक्शा संचालन के लिए 31 नए रूट तय, हर के बीच में ई-रिक्शा संचालन पर रोक

Sat, 01 Feb 2020 10:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • डीआईजी यातायात ने परिवहन विभाग और ई-रिक्शा संचालक समिति के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक 
  • रूटों पर ई-रिक्शा चलने के एक सप्ताह बाद होगा ग्लोब चौक से जाखन तक ट्रायल 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस उप महानिरीक्षक (यातायात) केवल खुराना ने आरटीओ और ई-रिक्शा संचालक समिति के प्रतिनिधियों के साथ बात कर शहर के आउटर में 31 नए रूट तय किए हैं। इन रूटों पर प्रयोग सफल होने के एक सप्ताह बाद शहर में ग्लोब चौक से जाखन तक ई-रिक्शा के संचालन का ट्रायल होगा। इसके अलावा शहर के बीच में ई-रिक्शा संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। 

विज्ञापन


देहरादून स्तर पर गठित समिति की रिपोर्ट के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया था। ई-रिक्शा यूनियन ने अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी को ज्ञापन दिया था। फैसले पर पुन: समीक्षा को डीआईजी यातायात केवल खुराना की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। 

पुलिस मुख्यालय में शनिवार को डीआईजी खुराना की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य, सहायक संभागीय परिवहन अरविंद पांडेय, सीओ यातायात राकेश देवली, ई-रिक्शा यूनियन की तरफ से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, रविंद्र त्यागी, मारुफ राव, सत्यवीर आर्य, संतोष कुमार, रोबिन त्यागी आदि शामिल हुए। सबकी सहमति से ई-रिक्शा संचालन के लिए शहर के आउटर में 31 नए रूट तय किए गए हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

इन रूटों पर चलेंगे ई-रिक्शा 

. त्यागी रोड, एमडीडीए कालोनी, चंदर रोड आदि। 
. चंदर नगर पोस्टमार्टम वाली गली सड़क से चंदर रोड, रेसकोर्स आदि। 
. रेसकोर्स चौक से रेसकोर्स, पुलिस लाइन, ऑफिसर्स कॉलोनी आदि। 
. माता मंदिर रोड से अजबपुर कलां सरस्वती विहार आदि। 
. अजबपुर सड़क के समस्त अजबपुर क्षेत्र, प्रकाश विहार आदि। 
. रिस्पना पुल से आगे बाई तरफ  की दोनों सड़के जैसे बद्रीश कॉलोनी, सारथी विहार आदि।
. जोगीवाला चौक से बद्रीपुर का समस्त क्षेत्र। 
. बाईपास से बंजारावाला समस्त क्षेत्र मोथरोवाला आदि।
. हिम पैलेस से नेहरू कॉलोनी समस्त क्षेत्र।
. द्वारिका स्टोर चौक से समस्त डालनवाला क्षेत्र बलवीर रोड, ब्राइलैंड रोड, वेल्हम रोड। 
. आईटीपार्क के अंदर समस्त क्षेत्र एवं कॉलोनियां।
. कैनाल रोड कंडोली क्षेत्र।
. प्रेमनगर में खन्ना साइकिल, कालरा स्वीट शॉप चौक से बडोवाला, चाय बागान, ठाकुरपुर समस्त क्षेत्र।
. कौलागढ़ रोड, राजेंद्र नगर, ओएनजीसी कालोनी, निंबूवाला समस्त क्षेत्र।
. लालपुल से गाँधी ग्राम बस्ती और पटेलनगर क्षेत्र।
. लालपुल से महंत अस्पताल और कारगी का समस्त क्षेत्र।
. मेन हाईवे और मेन रोड गुलरघाटी वाली रोड से हटकर बालावाला, रांझावाला, मियांवाला, तुनवाला, अपर लोअर और नकरौंदा का समस्त क्षेत्र।
. विधानसभा तिराहा से डिफेंस कालोनी समस्त क्षेत्र।
. पुलिया नंबर छह से लाडपुर, रायपुर, तुनवाला आदि।
. चकराता रोड से मित्रलोक, आदर्श विहार कॉलोनी, सैय्यद मोहल्ला आदि।
. कौलागढ़ से महालेखाकार कार्यालय वाली रोड।
. आनंदा अस्पताल मार्ग शास्त्री नगर आदि समस्त कालोनियां।
. शहीद दीपक स्मृति द्वार जोगीवाला से जागृति विहार और नवादा से डिफेंस कॉलोनी।
. हाथी बडकला स्थित नयागांव मार्ग।
. देहराखास स्थित समस्त कालोनी क्षेत्र।
. मातावाला बाग से पथरीबाग।
. हरिद्वार रोड स्थित जानकी एकेडमी स्कूल वाले मार्ग पर समस्त कुंज विहार क्षेत्र।
विज्ञापन

इन मार्गों पर मिलेगी छात्र-छात्राओं को सुविधा

. जाखन से डीआईटी।
. मसूरी डायवर्जन से राजपुर।
. ग्राफिक एरा का आंतरिक मार्ग।
. नंदा की चौकी से बिधौली मार्ग।

एक सप्ताह बाद होगा ग्लोब चौक पर ट्रायल 

डीआईजी यातायात केवल खुराना ने बताया कि चिन्हित समस्त लिंक मार्गों पर एक सप्ताह तक ट्रायल चलेगा। इन रूट पर कम से कम तीन-तीन ई-रिक्शा चलाएंगे। एक सप्ताह बाद बैठक कर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ग्लोब चौक से लेकर जाखन तक तीन-तीन ई-रिक्शा चलाकर ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के बाद अगला फैसला होगा। शहर के  बीच में ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ई-रिक्शा यूनियन की मांग पर छात्र-छात्राओं के लिए चार रूट दिए गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें