ग्रीन सोलर्ज्स ने पहाड़ियों और जंगलों को किया पुनर्जीवित
चमोली जिले के माणा, देहरादून के मसूरी, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी आदि क्षेत्रों की बंजर पहाड़ियों को पुनर्जीवित करने में ईटीएफ का अहम योगदान रहा है। यही वजह है कि वर्ष 2012 में इसे अर्थ केयर अवार्ड, वर्ष 2008 में बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोयायटी ग्रीन गर्वनेंस अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है।
सामरिक दृष्टि से भी अहम है भूमिका
ईटीएफ में कार्यरत पूर्व सैनिकों की सामरिक दृष्टि से भी अहम भूमिका है। भारत-चीन सीमा से लगे गांवों में वे फलदार पौधे लगाते हैं। एक बटालियन हर साल 800 हेक्टेयर में आठ लाख पेड़ लगाती है।
ईटीएफ के मामले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत करा दिया गया है। उनसे अनुरोध किया गया है कि 132 करोड़ की उत्तराखंड की इस देनदारी को माफ किया जाए।
-गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पटवारी-लेखपाल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें अगली भर्ती से जुड़ा ये जरूरी अपडेट
मेरा इस मामले में कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा। यह नीति निर्धारण का मामला है। बेहतर होगा की इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की जाए।
-अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री