फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का दोकलाम को लेकर करारा जवाब, पढ़कर चीन की उड़ जाएगी नींद

Sun, 25 Mar 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
nirmala sitaraman
विज्ञापन

पड़ोसी देशों खासकर चीन की ओर से दोकलम में मिल रही चुनौती पर केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।

विज्ञापन


हम अपनी क्षेत्रीय अखंडता को बरकरार रखेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम सतर्क हैं और दोकलम में किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए सेना तैयार है। सेना हर हलचल पर मुस्तैदी के साथ नजर रखे हुए है।

निर्मला सीतारमण रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर उत्तराखंड सरकार की ओर से एनडीए और आईएमए कैडेट्स के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने यहां पहुंची थीं। बातों ही बातों में उन्होंने पड़ोसी देशों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


कोई हमारी तरफ नजर उठाकर देखने की हिमाकत करने की कोशिश भी न करें। उन्होंने कहा कि जहां तक भारतीय सेना का सवाल है, वह वर्ल्ड क्लास आर्मी है। भारतीय सेना की तैयारी को लेकर चर्चा हो रही है।

 

Trending Videos

उत्तराखंड को बताया वीरों की भूमि

nirmala sitaraman
इसको लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं तो मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि सेना की तैयारी में कोई कमी नहीं है। सेना के पास हथियारों की भी कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा ध्यान तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण पर है।

केंद्र सरकार ने आर्मी के वाइस चीफ को यह यह अधिकार प्रदान किया है कि वह अपने हिसाब से तैयार रहें। आवश्यकता पड़ने पर हथियार खरीदें। इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि सेना की तैयारी को लेकर लेशमात्र भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

उत्तराखंड को बताया वीरों की भूमि
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ वीरों की भूमि बताया। कहा कि बचपन में हम यहां चारधाम यात्रा के लिए आते थे, लेकिन यह भूमि वीरों की भूमि है। यहां के जवानों ने 21 परमवीर चक्र हासिल किए हैं। लगभग हर परिवार का एक व्यक्ति सेना में अपनी सेवा दे रहा है। इस भूमि पर देवताओं के साथ-साथ भारत माता की भी कृपा है। यही वजह से जब मुख्यमंत्री ने  मुझे यहां आने का निमंत्रण दिया तो मैंने झट से स्वीकार कर लिया। वीरों की भूमि पर आना मेरे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

पूरे देश में है उत्तराखंड का सम्मान: जनरल रावत

nirmala sitaraman
पूरे देश में है उत्तराखंड का सम्मान: जनरल रावत
थल सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने कहा कि भारतीय सेना में जिस संख्या में उत्तराखंड के लोगों की हिस्सेदारी है, इस वजह से पूरे देश में प्रदेश के लोगों का सम्मान है। पूरा देश उत्तराखंड को उच्च नजरिए से देखता है। उत्तराखंड के सपूत पूरे जोश के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड के लोग देश की ऐसे ही सेवा करते रहेंगे।

वर्दी में आने वालों के लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं: सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार सेना और सैनिकों को हर संभव मदद करने को तैयार है। अगर कोई सैनिक अपनी समस्या को लेकर सैन्य वर्दी में मुझसे मिलने आता है तो उसके लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं होगा। सेना के लिए सीएम आवास और दफ्तर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें