फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राहुल गांधी की बढ़ी सकती है मुश्किल, पटना के बाद अब हरिद्वार न्यायालय में मानहानि का वाद दायर

Sat, 01 Apr 2023 02:54 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया की ओर से दायर वाद में कहा गया कि राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वह आहत हुए हैं। राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था। यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं।
विज्ञापन
आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने किया राहुल गांधी के खिलाफ वाद दायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। राहुल गांधी की पहले लोकसभा से सदस्यता खत्म हुई। अब हरिद्वार न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का वाद दायर हुआ है। वाद आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया की ओर से दायर किया गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह की अदालत में मानहानि के वाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की है। कमल भदौरिया ने वाद में कहा कि आरएसएस देश में आपदा और कठिन से कठिन परिस्थितियों में आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देता है। जिससे उनकी भावनाएं आरएसएस के साथ जुड़ी हैं।

आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वो आहत हुआ:  भदौरिया
राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था। यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। हाथों में लाठियां लेते हैं। शाखा लगाते हैं। 2 से 3 सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आज से कई बदलाव... बिजली-पानी-दवा महंगी और शराब सस्ती.. जान लें सोने के आभूषणों से जुड़ा ये नियम

कनखल के रुद्र विहार निवासी कमल ने वाद में कहा कि राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वो आहत हुए हैं। राहुल गांधी के बयान को उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य बताते हुए हरिद्वार न्यायालय में वाद दायर किया है। वाद कमल भदौरिया के अधिवक्ता अरुण भदौरिया की ओर से दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें