फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह की आज हो सकती है गिरफ्तारी, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर डर से खाया था जहर

Sat, 01 Apr 2023 01:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 महिला क्रिकेटरों ने शाह के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि वो उनसे  फोन पर अश्लील बातें और उनके साथ छेडखानी करता था। शोषण करने का इलजाम लगने पर नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था। तभी से वह दून अस्पताल में भर्ती है।
 
विज्ञापन
कोच नरेंद्र शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षु महिला क्रिकेटरों के साथ फोन पर अश्लील बातें करने और गालियां देने के मामले में आरोपी क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह को पुलिस आज गिरफ्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को डॉक्टरों ने शाह के जरूरी मेडिकल टेस्ट कराए। इनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। डॉक्टर आज उसे डिस्चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को पुलिस ने शिकायत करने वाली दो किशोरियों के बयान दर्ज किए। तीसरी के बयान भी सोमवार को दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद तीनों के कोर्ट में भी बयान होंगे। बता दें कि क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह पर जूनियर क्रिकेटरों के साथ अश्लील बातें करने और गालियां देने का आरोप है। एक किशोरी से बातचीत की अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसके बाद नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था। तभी से वह दून अस्पताल में भर्ती है।

दो महिला क्रिकेटरों के बयान हुए दर्ज
मामले में तीन शिकायतें पुलिस के पास पहुंचीं। इसके बाद कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ अश्लील हरकत करने, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को दो किशोरियों के लिखित बयान दर्ज किए। दोनों ने शाह पर लगे आरोपों की पुष्टि की और बताया कि वह छेड़खानी और अश्लील बातें करता था। वहीं, अस्पताल में भर्ती कोच नरेंद्र शाह की हालत अब ठीक बताई जा रही है। शुक्रवार को उसके जरूर टेस्ट हुए जिनकी रिपोर्ट नॉर्मल बताई जा रही है ।
विज्ञापन


ये भी पढ़े Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को दी चेतावनी, बोले- मेरे खिलाफ एक शब्द बोला तो...
विज्ञापन


अब डॉक्टर शाह को डिस्चार्ज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने भी शाह की निगरानी बढ़ा दी है। आज डिस्चार्ज होते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि शुक्रवार को भी वह अस्पताल गए थे लेकिन टेस्ट होने के कारण शाह के बयान नहीं हो पाए। कहा, डिस्चार्ज होते ही शाह को पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें