फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक नृत्य सम्राट तो ज्योति बनी डांस क्वीन

Mon, 20 Oct 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपोत्सव कार्यक्रम में मिस्र की संस्कृति पर आधारित सनोरा नृत्य की प्रस्तुति देकर दीपक शर्मा ने उपस्थित लोगों को अपना कायल बना लिया। उनके अलावा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखा चुके कई और कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


कलाकारों को मिला सम्मान
रविवार को भारत विकास परिषद परिषद की ओर से एमकेपी इंटर कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ज्योति शर्मा को डांस क्वीन, दीपक शर्मा को नृत्य सम्राट, मनु वंदना को स्वर कोकिला, महेश क्षेत्री को स्वर सम्राट, रिया थापा को लिटिल डांस चैंपियन पुरस्कार दिया गया।

सुनीता नौटियाल को सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना, कुलवीर कौर को बेस्ट भजन गढ़वाली गायिका का सम्मान मिला। सीमा शर्मा को गढ़वाली लोकनृत्य, शालिनी थापा को नेपाली नृत्य और प्रियंका थापा को भरत नाट्यम के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


अंशुमाला झा ग्रेट आर्टिस्ट
कार्यक्रम में जनजागरण समिति की ओर से हस्तकला संबंधी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। ड्रीमलैंड क्रि एशंस की ओर से पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई। आर्टिस्ट अंशुमाला को ओझा को ग्रेट आर्टिस्ट का सम्मान दिया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन चंद्र गुप्त विक्रम और जितेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनिल वर्मा, अरुणा चावला, स्वप्निल सिन्हा, सविता कपूर, वीपी लखेड़ा, पीसी डंगवाल, पर्यावरणविद् जगदीश बाबला, भारती पांडे, डाली डबराल आदि मौजूद थे।
 
आगे बढ़ाएंगे उत्तराखंड की संस्कृति
टीवी शो में प्रतिभा दिखा चुके दीपक शर्मा और बड़े कोरियोग्राफर के साथ काम कर रही ज्योति शर्मा नेहरू कालोनी निवासी हैं। दोनों भाई-बहन का कहना है कि वह उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास करते रहेंगे। उनका मानना है कि उत्तराखंड में कला के लिए बड़ा प्लेटफार्म नहीं है। अगर ऐसा होता है तो वह जरूर काम करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें