फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारधाम से खिलाड़ियों को मिलेगी अच्छी खबर!

Mon, 20 Oct 2014 06:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कम संसाधनों के बावजूद आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दम पर नाम रोशन किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार भी अब खिलाड़ियों को हर सुविधा देने की तैयारी में है। बकायदा खेल नीति बनाकर उसे कैबिनेट में रखने की भी तैयारी है। केदारनाथ से खिलाड़ियों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खत्म हो सकेगा खिलाड़ियों का इंतजार
उत्तराखंड के खिलाड़ियों और कोचों के लिए खेल विभाग ने इस साल और गत वर्ष कई घोषणाएं की हैं। खेल विभाग के कोचों की सैलरी बढ़ाने का मुद्दा कैबिनेट बैठक में रखने का दावा अब तक पूरा नहीं हो सका है।

बीते दिनों मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में सैलरी, पेंशन, पुरस्कार राशि आदि मुद्दों को कैबिनेट बैठक में रखे जाने की बात कही थी। अब सोमवार को केदारनाथ धाम में होने वाली कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों के पास होने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म हो सकेगा।
विज्ञापन


सीएम ने दिए हैं संकेत
रविवार को पवेलियन ग्राउंड में फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस बात के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर खेल नीति तैयार की है, जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा।

खिलाड़ियों को तराशने के लिए योजनाएं बन रही हैं, साथ ही सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर जाकर राज्य का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें