देहरादून के घंटाघर को संवारने का डिजायन एमडीडीए ने तैयार कर लिया है। योजना के मुताबिक घंटाघर की तीन ओर संगीतमय फव्वारे और टावर के चारों ओर हाई बीम लाइट लगाई जाएगी।
सोमवार को नगर निगम घंटाघर के सुंदरीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसे सुधारने के लिए एक करोड़ तीस लाख रुपये की धनराशि ओएनजीसी निगम को देगा। सुंदरीकरण के तहत घंटाघर की घड़ियों की मरम्मत के अलावा खूबसूरत फव्वारे के साथ बगीचा भी बनाया जाएगा। साथ ही घंटाघर के ढांचे को किया जाएगा।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के ट्रांसपोर्ट प्लानर जगमोहन सिंह ने बताया, डिजायन तैयार किया गया है। ओएनजीसी को डीपीआर दे दी गई है। उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि घंटाघर का निर्माण कार्य नगर निगम करवाएगा।
सब-वे की डीपीआर शासन में स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा। एमडीडीए में इंजीनियरों ने भूमिगत सब-वे की डीपीआर के साथ अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।