फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कर्ज से परेशान सहारनपुर के दंपति ने गंगा में कूदकर दी जान, सेल्फी और लोकेशन परिजनों को भेजी

Mon, 12 Aug 2024 04:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कर्ज से परेशान सहारनपुर के दंपति ने गंगा में कूदकर जान दे दी। पति का शव मिल गया है, लेकिन पत्नी लापता है।
विज्ञापन
दंपति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किट्टी के चलते कर्ज के तले दबने से परेशान सहारनपुर के सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर जान दे दी। व्यापारी का शव गंगनहर से बरामद हो गया जबकि पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जमालपुर खुर्द के निकट गंगनहर के किनारे दलदल में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया।

कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी
मृतक के कपड़ों से एक मोबाइल फोन, एक पर्स मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त सौरभ बब्बर (35) पुत्र दर्शनलाल बब्बर निवासी किशनपूरा कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि सौरभ ने अपनी पत्नी मोना के साथ हरकी पैड़ी के समीप हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: छोटी-छोटी मुलाकातों के दौर, इशारा कैबिनेट विस्तार की ओर...सीएम के दिल्ली से लौटते ही सुगबुगाहट तेज
विज्ञापन


रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि सौरभ बब्बर की साईं ज्वेलर्स के नाम से सहारनपुर में ज्वेलर्स की दुकान हैं। वह किट्टी जमा करने का काम भी करता है। स्थानीय लोगों का काफी रुपया उधार होने के कारण अपनी पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार पर आ गया था।

उसने परिजनों से बातकर व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी थी। लोकेशन के आधार पर सौरभ व उसकी पत्नी मोना बब्बर की तलाश की थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें