मसूरी में हो रही बारिश बनी मुसीबत, कई जगह सङक पर आया मलबा और बोल्डर। संवाद
- फोटो : MUSSOORIE
पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों की रानी मसूरी में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर के मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी धार के पास पहाड़ी से मलबा आने से
काफी देर पर्यटकों के वाहन फंसे रहे। जेसीबी से मलबा हटाने के बाद रास्ता साफ हुआ। वहीं लंढौर लक्ष्मणपुरी बाईपास मार्ग में पुश्ता गिरने से तीन आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। एनएच 707ए में कपलानी -सुवाखोली के निकट सड़क पर मलबा आने से हाईवे करीब दो घंटे तक बंद रहा। इससे टिहरी ,उत्तरकाशी, धनोल्टी जाने वाले लोग परेशान रहे। एनएच 707ए के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि सुवाखोली और कपलानी के बीच हाईवे पर मलबा आने की सूचना पर जेसीबी तत्काल मौके पर भेज दी और मार्ग एक घंटे के अंदर खोल दिया। संवाद