बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के सर्वर को दो दिन अपडेट किया जाएगा। ऐसे में दो दिन बैंक की बैंकिंग सेवा प्रभावित रहेगी। हालांकि इंटरेट बैंकिंग व डिजिटल सेवाओं के माध्यम से खाताधारक बैंक सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
बीओआई के वरिष्ठ प्रबंधक मो. फरमान ने बताया कि बैंक के सर्वर को 20 और 22 जुलाई को अपडेट किया जाएगा। इसके चलते शहर में लगे एटीएम बूथ में कुछ घंटों तक बैंकिंग सेवा प्रभावित रहेगी। इन दो दिनों में किसी भी परेशानी से बचने के लिए खाताधारक इंटरनेट बैंकिंग व डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। संवाद