फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रडू-मुन्धौल मोटर मार्ग पर जगह-जगह आया मलबा

विज्ञापन
रडू-मुंधौल मोटर मार्ग पर आया मलबा। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
त्यूनी। बारिश के चलते रडू-मुन्धौल मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया। जिससे चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर विभाग मलबा नहीं हटाता। मार्ग की हालत में खराब है। रडू ग्राम पंचायत के प्रधान अशोक कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत राणा, ग्रामीण बिजेंदर, राजू ,सुशील ,पूर्व प्रधान चंदन आदि का कहना है कि मार्ग आसपास के गांवों के साथ ही पड़ोसी राज्य हिमाचल को त्यूनी तहसील मुख्यालय से जोड़ता है,
विज्ञापन

लेकिन बारिश के दौरान अक्सर मलबा सड़क पर आ जाता है। जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आने से गाड़ी चालकों को रिस्क उठाना पड़ रहा है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। लोनिवि के एसडीओ नरेंद्र रावत ने कहा कि मौके पर जेसीबी भेजकर मलबा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें