फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दलितों से की बदसलूकी, फिर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 25 Oct 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर/कालसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में दलितों से मंदिर में देव दर्शन के दौरान की गई बदसलूकी के बाद अब उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।
विज्ञापन


देहरादून जिले के लक्सियार के महासू मंदिर में पाइता पर्व पर देव दर्शन के दौरान हुए विवाद में पीड़ित दलित देव मालियों को फोन पर धमकी दी जा रही रही है।

देव माली दिनेश पुत्र शांति प्रकाश निवासी कैनोटा ने पीड़ित पक्ष और उनके परिजनों को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

उधर, पुलिस ने मारपीट में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शनिवार को पीड़ित पक्ष से जुड़े लोगों ने जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वयक जबर सिंह वर्मा की अगुवाई में सीओ को तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि घटनाक्रम के बाद से ही पीड़ित और उनके परिजनों को फोन पर लगातार धमकी मिल रही है। इससे पीड़ितों के साथ ही गांव के दलित परिवार भी डरे हुए हैं। फोन करने वाले उन्हें खत में नहीं रहने देने की भी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के पास है धमकी की रिकॉर्डिंग

पीड़ित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

बताया कि उनके पास धमकी की रिकॉर्डिंग है। मामले को रफा-दफा करने के लिए दलितों पर खत पंचायत में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। उनकी मदद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जबर सिंह वर्मा को भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाएगी। तहरीर सौंपने वालों में बबली, ताराचंद, संजय वर्मा, ममता जोशी वर्मा, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।

वहीं, शनिवार को सीओ स्वप्न किशोर सिंह की अगुवाई में दो टीमों ने खाडी और लक्सियार गांव में दबिश दी। खाडी गांव से एक आरोपी दिगपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष कालसी हरिओम राज चौहान ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें