फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 07 Apr 2014 01:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर इनोवा और बाइक की टक्कर में से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट पहना था, लेकिन गुप्तांग में चोट उसकी जिदंगी पर भारी पड़ गई। हादसे के बाद चालक इनोवा को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


कॉलसेंटर में काम करता था मृतक
राजपुर के हरिनाम सिंह गांव निवासी आशीष डंगवाल (22) आईटी पार्क के पास एक कॉल सेंटर में काम करता था। रविवार सुबह रोजमर्रा की तरह वह बाइक पर कॉल सेंटर से लौट रहा था।

पढ़ें, सत्ता के 'स्टेशन' पर बेपटरी हुई जनता की रेल

सहस्त्रधारा रोड पर सामने से आ रही इनोवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि वह बाइक से उछलकर दूसरे वाहन से टकराते हुए सड़क पर जा गिरा। हेलमेट के कारण सिर तो बच गया, लेकिन गुप्तांग पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
आसपास के लोगों ने नाजुक हालत में आशीष को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़ें, फौजी के घर लाखों की लूट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

चालक तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने इनोवा को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में आशीष का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें