हरिद्वार में ऋषिकुल नये पुल के पास टूटी चप्पल को ठीक कर रहे किशोर को यूपी रोडवेज ने कुचल डाला। घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई।
घूम कर माला बेचकर गुजर बसर कर रहा किशोर यहां लवकुश गंगा घाट के समीप झुग्गी में परिवार समेत रहता था। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढे़ ग्यारह बजे के आस पास की है। मूल रुप से रुदौली, फैजाबाद निवासी 14 वर्षीय सतीश पुत्र संतराम यहां अपनी मां एवं दो बहन के साथ झुग्गी में रहता था।