फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Fri, 07 Mar 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर रत्तापानी में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कते हुए बीच कैंप की रसोई के ऊपर जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


50 फीट गहरी खाई में गिरी
शुक्रवार शाम एक सेंट्रो कार लक्ष्मणझूला से नीलकंठ की ओर जा रही थी। फूलचट्टी पार करने के बाद जैसे ही कार रत्तापानी पहुंची, तभी बेकाबू होकर सड़क से नीचे करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पढ़ें, 70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सड़क के नीचे एक बीच कैंप की रसोई के ऊपर गिरी। रसोई में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

चालक की मौत
सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कार चालक को 108 सेवा से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने मृतक की शिनाख्त विजेंद्र कुमार (35) निवासी बीएचईएल, हरिद्वार के रूप में कराई है। बताया कि हरिद्वार परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें