हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में डोसनी रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक के पास से मिले मोबाइल फोन और वोटर आई कार्ड से शिनाख्त की गई है।
बलिया निवासी है युवक
बलिया (यूपी) निवासी राकेश कुमार यादव (20) पुत्र अरुण कुमार यादव लुधियाना की एक फैक्ट्री में काम करता था। राकेश ट्रेन से वाराणसी से लुधियाना जा रहा था। डोसनी फाटक के पास वह चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
ट्रैक पर पड़ा मिला शव
सोमवार सुबह आठ बजे उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से एक वोटर आईडी और एक मोबाइल फोन मिला है।
जीआरपी थाना प्रभारी केएम भंडारी ने बताया कि मृतक के पास से मिले वोटर आईडी और फोन से मृतक की शिनाख्त की गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।