फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sun, 02 Mar 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-धरासू हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए चंबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


थौलधार ब्लाक के किरगणी निवासी दलबीर सिंह कठैत (27) अपनी पत्नी पूनम को बाइक से उसके मायके छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच कांडीखाल की तरफ से आ रही मैक्स की बाइक से टक्कर हो गई।

मौके पर ही मौत
टक्कर के दौरान दलबीर बाइक से दूर जा छिटका। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी पूनम गंभीर रुप से चोटिल हो गई।

पढ़ें, फेसबुक पोस्ट पर दूसरे दिन भी हंगामा, फायरिंग

उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पिकप को सीज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हेल्मेट पहना होता तो बच सकती थी जान
अगर बाइक चलाने के दौरान दलबीर ने हेल्मेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। एक छोटी से चूक ने दो परिवारों को तबाह कर रख दिया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। पुलिस कर्मियों को कहना है कि मौके पर अत्यधिक खून बह गया था इससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

मेहंदी उतरने से पहले उजड़ा सुहाग
किरगणी के सते सिंह के परिवार पर रविवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आठ दिन पहले घर में आई खुशी पल भर में काफूर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन बेसुध पड़े हुए हैं।

पढ़ें, दो नाबालिग छात्राओं को बंधक बना रातभर दुष्कर्म

22 फरवरी को सते सिंह कठैत ने अपने दूसरे बेटे दलबीर सिंह की शादी धूमधाम से की थी। घर में अभी शादी की रौनक बरकरार है लेकिन एक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।

शादी से निपटने के बाद दलबीर पत्नी को छोड़ने के लिए उसके मायके जा रहा था। पूनम के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतर पाई कि एक हादसे ने उसका सुहाग छीन लिया। दलबीर की आठ दिन पहले उससे दूसरी शादी हुई थी। एक साल पहले उसकी पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें