फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों की सैलेरी में होगा इजाफा

Tue, 28 Oct 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को अक्तूबर माह के वेतन से ही महंगाई भत्ता देना शुरू कर देगा। सोमवार को निगम के प्रबंध निदेशक बीके संत ने आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


जुलाई होगा महंगाई भत्ते का भुगतान
सोमवार को उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल प्रबंध निदेशक बीके संत से अलग-अलग मिले।

यूनियन के प्रांतीय महामंत्री रवि पचौरी ने बताया कि वार्ता के बाद एमडी ने शासन द्वारा स्वीकृत जुलाई 2014 से सात प्रतिशत महंगाई भत्ते को अक्तूबर के वेतन से ही भुगतान का आदेश दे दिया।

क्षेत्रीय मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि आदेश से निगम के पांच हजार नियमित कर्मचारियों को एक हजार से तीन हजार रुपए तक का लाभ होगा। हालांकि, इससे निगम पर प्रतिमाह करीब 50 लाख का भार बढ़ेगा, जिसे निगम अपने संसाधनों से वहन करेगा।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, प्रांतीय संयुक्त मंत्री भोला जोशी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, प्रांतीय कार्यालय सचिव दीपक पुन, हुकुम सिंह, सुदेश कुमार, शक्ति पेटवाल, रविश कुमार आदि मौजूद रहे।

उधर, संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत ने बताया कि एमडी के आदेश के बाद कर्मचारी अधिक मेहनत कर अपने दायित्यों का निर्वहन करेंगे। परिषद से रामचंद्र रतूड़ी, प्रेम सिंह रावत, दिनेश गुसाईं, राजेश नंदा, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें