फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने कर्णप्रयाग में मृतक प्रत्याशी की पत्नी पर खेला दांव

Sun, 19 Feb 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग/देहरादून
विज्ञापन
jyoti
विज्ञापन
सारे कयासों को दरकिनार करते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड की कर्णप्रयाग सीट से प्रत्याशी रहे दिवंगत कुलदीप कनवासी की पत्नी पर दांव खेला है।
विज्ञापन


शनिवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव की मौजूदगी में स्व. कुलदीप कनवासी की पत्नी ज्योति कनवासी ने पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। यहां पार्टी की ओर से दो अन्य नेता भी टिकट की लाइन में थे। माना जा रहा है कि पार्टी भगवानपुर सीट की तरह यहां भी सहानुभूति लहर को भुनाने की तैयारी कर रही है।

विधानसभा चुनावों में गौचर के बंदरखंड निवासी कुलदीप कनवासी बसपा से प्रत्याशी थे, लेकिन 12 फरवरी को बदरीनाथ हाईवे पर हुई कार दुर्घटना में कुलदीप की मौत हो गई थी। इस कारण कर्णप्रयाग विस क्षेत्र में चुनाव रद्द कर दिए गए थे और चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी होने के साथ ही मतदान की तिथि नौ मार्च तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया

uttarakhand assembly
20 फरवरी को बसपा के लिए नामांकन की अंतिम तिथि थी। ज्योति कनवासी ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।

इस विधानसभा सीट से सीपीआईएमएल के इंद्रेश मैखुरी, बीजेपी के सुरेंद्र सिंह नेगी, यूकेडी के बलवंत सिंह नेगी और कांग्रेस के डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी सहित निर्दलीय प्रत्याशी आनंदमणी दत्त जोशी, मोहन सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी एवं पदम सिंह नेगी मैदान में हैं।

माना जा रहा है कि भगवानपुर सीट पर सुरेंद्र राकेश की मौत के बाद ममता राकेश को मिली सहानुभूति की गणित के साथ ही महिला कार्ड भी पार्टी ने यहां खेला है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने बताया कि पार्टी ने पहले से कुलदीप कनवासी के परिजनों को वरीयता देने का निर्णय लिया था।

23 को नाम वापसी
विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि बसपा की ओर से ज्योति कनवासी का नामांकन दाखिल किया गया है। 21 फरवरी को आवेदन की स्क्रूटनी और 23 फरवरी को नाम वापसी होगी, जबकि विधानसभा में 9 मार्च को मतदान के बाद 11 मार्च को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें