फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की दो फिल्मों को फिल्म फेयर नेशनल अवॉर्ड

Sun, 19 Feb 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
National Science Film Festival Fair
विज्ञापन
नेशनल साइंस फिल्म फेयर फेस्टिवल में उत्तराखंड की दो फिल्मों ने पुरस्कार जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


श्रीनिवास ओली की फिल्म नौला : वाटर टेंपल ऑफ हिमालयाज को कांस्य पुरस्कार मिला है। जबकि मनीष ओली की फिल्म कम होती दूरियां ने बेस्ट ऑन द स्पॉट फिल्म का अवॉर्ड जीता। शनिवार को जाने-माने फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

कोलकाता में 14 फरवरी से चल रहे नेशनल साइंस फिल्म फेयर अवॉर्ड का शनिवार को समापन हो गया। पांच दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में देश के अलग-अलग राज्यों की विज्ञान आधारित चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म नौला को स्वतंत्र फिल्म की श्रेणी में तीसरे स्थान पर चुना गया

short film - फोटो : short film
भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की ओर से आयोजित समारोह में श्रीनिवास ओली की फिल्म नौला को स्वतंत्र फिल्म की श्रेणी में तीसरे स्थान पर चुना गया।

फिल्म में उत्तराखंड के पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण व संवर्द्धन की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। इसमें चंपावत जिले के पम्दा गांव को उदाहरण बनाकर प्रस्तुत किया गया है, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण के नए आयाम स्थापित किए हैं।

वहीं मनीष ओली की फिल्म कम होती दूरियां ऑन द स्पॉट श्रेणी में पहले स्थान पर रही। उन्होंने फिल्म के जरिये यातायात के क्षेत्र में विज्ञान के प्रयोगों से आई क्रांति को चित्रित किया। उन्होंने यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में विज्ञान की उपयोगिता को फिल्म के जरिये लोगों के सामने प्रस्तुत किया। फिल्म फेस्टिवल में ऑन द स्पॉट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें