फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में नाले में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कालोनी क्षेत्र के कैमरी गांव में शुक्रवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका हत्या की जताई जा रही है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली कि बाईपास चौकी से आगे कैमरी गांव में पुश्ते के पास नाले में एक व्यक्ति का शब पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। फौरी जांच में मृतक के सिर में चोट के निशान दिखे। उसकी उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने बाजू पर प्रवेश जेईएलई शब्द गुदा हुआ है। शिनाख्त के लिए मृतक के शव को 72 घंटे के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखा गया है। मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इसके लिए मृतक का हुलिया आसपास के जनपदों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें