फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस से कृषि उत्पादों को भेजने पर किराए में 50 फ़ीसदी की छूट देगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के किसानों को अपने कृषि उत्पादों को किसान एक्सप्रेस के जरिए दूसरे राज्यों में भेजने पर किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। मंडल मुख्यालय स्तर पर हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों को मंडी समिति के पदाधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक कृषि उत्पादों को किसान एक्सप्रेस के जरिए भेजने को लेकर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही मंडी समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बता दें कि राज्य के किसान अपने कृषि उत्पादों को दूसरे राज्यों में ट्रेनों के जरिए भेज सकें, इसके लिए रेलवे की ओर से किसान एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है, लेकिन रेलवे की इस पहल को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब रेल प्रशासन ने किसानों के साथ ही कारोबारियों को आकर्षित करने के लिए किराये में भारी-भरकम छूट का ऐलान किया है।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि किसान को कृषि उत्पाद भेजने के किराए में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। ताकि, किसान अधिक से अधिक कृषि उत्पादों को ट्रेन के जरिए दूसरे राज्यों में भेजें, जिससे रेलवे की आय में इजाफा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें