फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुरक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित सुरक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में रविवार को युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बीते शनिवार की देर रात सुरक्षा अधिकारी कमला कार्की ने डाकपत्थर पुलिस को सूचना दी कि उन्हें परिसर में किसी व्यक्ति के घुसने का आभास हुआ है। कुछ आवाजें भी सुनाई दी हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर पंकज देवरानी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कार्यालय के पीछे एक युवक का शव पेड़ की टहनी से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरा गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल रतूड़ी (30) निवासी ग्राम भ्यूंद्रा-अटाल तहसील त्यूणी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था और पत्नी और बच्चों के साथ डाकपत्थर में रहता था। बताया कि घटना की रात्रि अनिल नशे की हालत में घर आया था। उसका पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर से निकल गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें