फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली IIT के सुरक्षाकर्मी की लाश

Tue, 18 Mar 2014 09:38 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के सुरक्षाकर्मी अमित कुमार (30) पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम थिथकी का शव मंगलवार को रहीमपुर रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


पढ़ें,उत्तराखंड में आप की सूची, बल्ली सिंह चीमा को टिकट

मृतक के सिर पर गहरी चोट के साथ ही गर्दन पर रस्सी के निशान होने के कारण उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास एक रस्सी का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है।

पढ़ें,उत्तराखंड में भाजपा ने इन पर लगाया दांव

मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।  

ड्यूटी से वापस नहीं लौटा घर
मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराई तो उसे अमित के रूप में पहचाना गया। वह आईआईटी रुड़की की सुरक्षा एजेंसी में गार्ड था।
विज्ञापन


(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)

अमित के साले कृष्णपाल ने बताया कि वह सोमवार को ड्यूटी पर गया था। रात करीब दस बजे छुट्टी के बाद चला लेकिन घर नहीं पहुंचा।

भाई को किया था फोन
रात को अमित के मोबाइल से एक फोन उसके भाई आशु के पास आया था। फोन पर अमित ने कहा था कि ‘उसकी तलाश मत करना, उसके एटीएम में पांच हजार रुपये हैं उन्हें निकाल लेना’ इतना कहकर फोन काट दिया।

पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़

इसके बाद पूरी रात परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर अमित की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कृष्णपाल और अन्य परिजनों का कहना था कि अमित की हत्या की गई है। शव के पास मिला रस्सी का टुकड़ा भी आशंकाओं को बल दे रहा है। उसकी साइकिल भी गायब है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
गंगनहर कोतवाली प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल जाएगा। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें