फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में हुई लड़ाई, सात दिन बाद मिली लाश

Thu, 26 Dec 2013 08:17 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से लापता खन्नानगर कालोनी निवासी फैक्ट्री मैनेजर मिथुन त्यागी (30) का शव बृहस्पतिवार दोपहर कनखल क्षेत्र की ठोकर-पांच बंधे के समीप कुएं में पाया गया है।
विज्ञापन


चार दिन पहले कुएं के समीप मैनेजर की बाइक व हेलमेट बरामद हुआ था। अब तक ये माना जा रहा है कि युवक फिसलकर कुएं में गिर गया होगा।

पिता की मांग पर हुई तलाशी
बृहस्पतिवार सुबह भेलकर्मी आरके त्यागी ने सीओ सदर राजेश भट्ट से मुलाकात की। मांग रखी कि उनके लापता पुत्र मिथुन त्यागी की तलाश में कुआं खंगाला जाए। सीओ सदर के निर्देश पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी पंकज गैरोला, एसएसआई अनुज सिंह गोताखोर लेकर मौके पर पहुंचे।

कुछ देर की तलाशी के बाद गोताखोरों ने कुएं से मिथुन का शव बरामद किया। रस्सों की मदद से शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक घर से झगड़कर निकला था।

जेब में एक लाख रूपए
कोतवाली प्रभारी पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक की जेब से एक लाख रुपए व सोने की अंगूठी ज्यों की त्यों मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


रोते रहे पिता
पिता भेलकर्मी का रो-रो कर बुरा हाल है। इनकी मुंह से यही निकल रहा है कि "बेटा, काश तू यहां न आता। तेरी जेब में रुपए थे, कहीं होटल में कमरा ले लेता। मेरा तो अब सब कुछ उजड़ गया है।" छोटा बेटा व रिश्तेदार उन्हें संभालने में लगे रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें