फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 19 लड़के फरार, भागने वाले चार पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

Sun, 09 Apr 2023 11:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

नशा मुक्ति केंद्र संचालक के मुताबिक 19 फरार लड़कों में से कुछ रात ही अपने घर पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मुखानी थाने को घटना की जानकारी दी और भागे हुए लड़कों के परिजनों से भी बातचीत की। 
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर भागे लड़के। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखानी क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर देर रात 19 लड़के फरार हो गए। इस दौरान भागने वाले लड़कों ने केंद्र के स्टोर कीपर से भी मारपीट की। भागने के बाद कुछ लड़के तो अपने घर पहुंच गए लेकिन कुछ अभी भी लापता हैं। केंद्र के स्टोर कीपर की तहरीर पर पुलिस ने लापता लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कमालुवागांजा मार्ग स्थित साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में 39 लड़के रह रहे हैं। शनिवार की रात 19 लड़कों ने स्टोर में पहुंचकर स्टोर कीपर महेश से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वहां रखे गैस सिलेंडर से कमरे की खिड़की तोड़ी और वहां से फरार हो गए।

कुछ अभी भी लापता
नशा मुक्ति केंद्र संचालक दुष्यंत के मुताबिक उस समय सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मुखानी थाने को घटना की जानकारी दी और भागे हुए लड़कों के परिजनों से भी बातचीत की। दुष्यंत ने बताया कि कुछ लड़के रात में ही अपने घर पहुंच गए थे लेकिन कुछ अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वन आरक्षी भर्ती परीक्षा आज, STF ने एक दिन पहले ही किया है नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश
विज्ञापन


भागने वाले 19 लड़कों में से 4 लड़के ऐसे हैं जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी लड़के बालिक हैं। कुछ परिजनों ने अपने बच्चों को दोबारा नशा मुक्ति केंद्र ले जाने की गुजारिश की है। एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया की लापता लड़कों की तलाश की जा रही है सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें