डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर) की प्रथम प्रतीक्षा सूची के प्रवेश 24 सितंबर तक हो सकेंगे। डीबीएस पीजी कॉलेज ने प्रथम प्रतीक्षा सूची के प्रवेश के लिए 22 सितंबर अंतिम तारीख घोषित की है।
डीएवी पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की पहली प्रतीक्षा सूची कॉलेज की वेबसाइट www.davpgcollege.in पर जारी कर दी गई है। पहली प्रतीक्षा सूची में बीए प्रथम वर्ष के लिए सामान्य वर्ग में 73.80, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में 69.20, एससी में 64.60 और एसटी वर्ग में 72.20 से कम प्रतिशत अंक पर प्रथम प्रतीक्षा सूची में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। बीएससी प्रथम में पीसीएम में सामान्य वर्ग के लिए 83 प्रतिशत, ओबीसी में 79.80, एससी में 70, एसटी में 77.80, पीएमएस में सामान्य वर्ग में 76.40, ओबीसी में 64.40 और एसटी में 63.40 प्रतिशत से कम पर प्रवेश नहीं मिल पाएंगे। एससी श्रेणी में इसमें कोई सीट शेष नहीं है। सीबीजेड में सामान्य के लिए 77.80, ओबीसी में 76.20, एससी में 67.80, एसटी में 73 से कम प्रतिशत पर प्रथम प्रतीक्षा सूची में प्रवेश नहीं मिलेगा। बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए सामान्य में 75.40, ओबीसी में 64.20, एससी 50.80 और एसटी में 61.60 प्रतिशत से कम पर प्रवेश नहीं होगा। इनमें प्रवेश मंगलवार से 24 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन प्रक्रिया से होंगे।
डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि कॉलेज में मुख्य सूची से लगभग 55 प्रतिशत से अधिक सीट पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं। प्रथम प्रतीक्षा सूची होने के साथ ही सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम हैं उन्हें 22 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा। प्रथम प्रतीक्षा सूची में बीएससी फिजिक्स केमेस्ट्री मैथ्स ग्रुप में सामान्य श्रेणी में 88, ओबीसी में 86, एससी में 77 और एसटी में 86 प्रतिशत है। केमेस्ट्री बॉटनी जूलॉजी ग्रुप में सामान्य श्रेणी में 80.37, ओबीसी में 78, एससी में 70 और एसटी श्रेणी में 77 प्रतिशत से कम पर प्रवेश नहीं होंगे। फिजिक्स, मैथ्स, जियोलॉजी ग्रुप में सामान्य में 74.67, ओबीसी में 48, एससी 50.33 और एसटी श्रेणी में 59 प्रतिशत से कम में प्रवेश नहीं होंगे। बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी ग्रुप में सामान्य श्रेणी में 77, ओबीसी में 74 और एससी में 52 प्रतिशत है। फिजिक्स, मैथ्स, डिफेंस स्टडी ग्रुप में सामान्य श्रेणी में 81, ओबीसी में 76.33 और एससी में 53.67 प्रतिशत तक है। इसी तरह बीए में सामान्य के लिए 77.6, ओबीसी में 74, एससी 67.40 और एसटी में 75.8 प्रतिशत से कम पर प्रथम प्रतीक्षा सूची में प्रवेश नहीं हो पाएंगे।