फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी तो जग जननी है, हमें रक्षा अब इसकी करनी है...

विज्ञापन
बालिका दिवस के अवसर पर पीसी एंड पीएनडीटी प्रकोष्ठ की और से पवैलियन मैदान से आयोजित जागरूकता रैली
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा बाल विकास व महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान बेटी तो जग की जननी है, हमें रक्षा अब इसकी करनी है जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने पवेलियन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जो एस्ले हॉल, गांधी पार्क, इंदिरा मार्केट होते हुए वापस पवेलियन ग्राउंड में खत्म हुई। रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छात्राएं, नर्सिंग, स्काउट गाइड, एनसीसी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सीडीओ ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत संकल्प पत्र का पाठ करवाया। संभव मंच के कलाकारों ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर कटाक्ष करने वाले नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके त्यागी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस वर्ष बालिका दिवस पर बालिका शक्ति अविरल, अलिखित जैसी थीम जारी की है, जिसमें बालिकाओं को सशक्त, शिक्षित एवं संपन्न बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कविता पाठ और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी चिकित्सा डॉ. ममता बहुगुणा, डीपीओ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. वंदना सेमवाल, बाल विकास अधिकारी क्षमा बहुगुणा, दीपा नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘सभ्य समाज में असुरक्षित बालिका शर्मनाक’
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को नींबूवाला स्थित डीडी कॉलेज में ‘एक उज्ज्वल कल के लिए लड़कियों सशक्त बनाना’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर अनंत प्रकाश मेहरा ने कहा कि आज लिंग अनुपात पर जागरुकता फैलाने व बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण देने की जरूरत है।
कहा कि सभ्य समाज के लिए यह शर्म की बात है कि हमें समाज के सबसे महत्वपूर्ण घटक महिला शक्ति के लिए डे आयोजित कर जागरुकता फैलाने की जरूरत पड़ रही है। आज बालिकाएं बड़े बड़े काम कर दुनिया में नाम रौशन कर रही हैं। महिला शक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से दो परिवारों को तो इसका लाभ मिलता ही है। साथ ही समाज भी लाभान्वित होता है।
इस मौके में कई छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक जितेंद्र यादव, दिव्यांग बालिकाओं के लिए समर्पित संस्था दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट की संचालिका निरुपमा सूद, असिस्टेंट प्रोफेसर मयंक, डॉ. कल्पना त्रिपाठी, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. अनीता पाल, ममता, साक्षी जुयाल डॉ. वंदना आदि उपस्थित रहे।

पालिका दिवस पर कार्यशाला ।

बालिका दिवस के अवसर पर पीसी एंड पीएनडीटी प्रकोष्ठ की और से पवैलियन मैदान से आयोजित जागरूकता रैली

बालिका दिवस के अवसर पर पीसी एंड पीएनडीटी प्रकोष्ठ की और से पवैलियन मैदान से आयोजित जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें