फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ का शंखनाद, ये हैं वो शुभ दिन जब होंगे स्नान

Wed, 13 Jan 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ-2016 का शंखनाद आज (एक जनवरी) से हो गया है। एक जनवरी से 30 अप्रैल तक के चार माह में दस पवित्र स्नान होंगे। सर्वाधिक पांच स्नान अप्रैल महीने में होंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन एवं मेला डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने मेला व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मेलाधिकारी ने घोषणा की कि मेले में कुल दस स्नान होंगे।

अनुमान है कि मेला अवधि में देश-विदेश से 5-6 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाने हरिद्वार आएंगे। पहले स्नान से अंतिम स्नान तक श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से व्यवस्थाओं का ब्लू प्रिंट तैयार किया है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। 32 सेक्टरों में विभाजित मेला क्षेत्र में आठ बड़े रैन सेंटर अंतरराज्जीय बस अड्डों, पार्किंग स्थलों के आसपास बनाए जा रहे हैं।

इनमें पांच हजार श्रद्धालु आश्रय ले सकेंगे। शुद्ध पानी के लिए हंस फाउंडेशन के सहयोग से वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। मेला प्रशासन ने शासन से 184 डाक्टर मांगें हैं। करीब 100 डाक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

इस दिन होंगे स्नान

43 स्पेशलिस्ट और 40 एंबुलेंस हर समय मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगी। आपात स्थिति में जौलीग्रांट एवं एम्स की भी सेवाएं ली जाएंगी।

मेला डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी। उत्तराखंड पुलिस एवं पीएसी के लगभग छह हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

कब-कब होंगे स्नान
मकर संक्रांति : 14 जनवरी
मौनी अमावस्या : 8 फरवरी
बसंत पंचमी : 12 फरवरी
माघ पूर्णिमा : 22 फरवरी
श्राद्ध अमावस्या : 8 मार्च
चैत्र अमावस्या : 7 अप्रैल
नव संवत्सर : 8 अप्रैल
बैसाख : 14 अप्रैल
रामनवमी : 15 अप्रैल
चैत्र पूर्णिमा : 22 अप्रैल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें