देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जल निगम और जल संस्थान को एमआईएस पर डाटा एंट्री का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मिशन के तहत 15 मार्च तक एक्शन प्लान तैयार करने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम स्तर सैनिटेशन कमेटी का गठन और सैनिटेशन प्लान तैयार किया जाए। स्कूल, आंगनबाड़ी में पानी के कनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। सार्वजनिक स्थानों, धर्मशालाओं, सरकारी भवनों में भी पानी के कनेक्शन का काम भी जल्द पूरा किया जाए। अधिकारी जो भी प्रस्ताव लाएं पहले उसका विभागीय आकलन कर लिया जाए। यदि किसी स्थान पर कीमत अधिक आ रही है तो उसका पूर्ण विवरण दिया जाए। सीडीओ को उन्होंने शून्य वेस्ट वाटर बनाने की कार्ययोजना का पूर्ण विवरण देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ निकिता खंडेलवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन, नमित रमोला और मीसा सिंह उपस्थित रहे। मा.सि.रि.