फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुरंग हादसे की याद में खोदरी पावर हाउस में गूंजी खतरे की चेतावनी

Sat, 28 Nov 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की स्मृति में यूजेवीएनएल ने कराई मॉक ड्रिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। आपदा कभी भी और कहीं भी दस्तक दे सकती है। ऐसे में समय रहते बचाव और राहत कार्य शुरू करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूजेवीएन लिमिटेड ने शनिवार को खोदरी जल विद्युत गृह में बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर मॉक ड्रिल की।

मॉक ड्रिल का आयोजन सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की स्मृति में किया गया। अभ्यास के दौरान खोदरी जल विद्युत गृह में अचानक बाढ़ आने की स्थिति दिखाई गई। इसमें कुछ व्यक्तियों के फंसने की सूचना पर बचाव दल ने तत्काल मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के बाद घायलों को चिकित्सकों की निगरानी में प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। अभियान में यूजेवीएन लिमिटेड के साथ राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्मिकों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें