फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, ऋषिकेश की पहाड़ियों से आखिर क्यों 'दंगल गर्ल्स' ने लगाई छलांग?

Thu, 23 Mar 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
dangal girl - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म दंगल में गीता फोगट का किरदार निभाने वाली फातिमा शेख और बबीता फोगट का किरदार निभाने वाली सानिया मल्होत्रा तीर्थनगरी ऋषिकेश के समीप मोहनचट्टी में स्थापित देश के एकमात्र जंप इन हाइट्स केंद्र पहुंचीं।
विज्ञापन


इस दौरान दंगल गर्ल ने जंप इन हाईट में 50 हजारवीं बंजी जंप की। इसके साथ ही साहसिक खेल में हिस्सा लेना दंगल गर्ल के लिए यादगार पल बन गया। इस यादगार क्षण को उन्होंने कैमरे में कैद ही नहीं किया बल्कि इस इवेंट में शामिल होने पर प्रसन्नता जताई।

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यमकेश्वर प्रखंड के मोहनचट्टी में जंप इन हाइट कंपनी ने बीती 2 मई- 2010 को पर्यटकों के लिए विभिन्न साहसिक खेलों में प्रतिभाग के लिए केंद्र स्थापित किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

एशिया का दूसरा व देश का पहला जंप इन हाइट्स केंद्र

dangal girl
केंद्र में इसके बाद से पर्यटक बंजी जंप, फ्लाइंग फॉक्स और जाइंट्स स्विंग के लिए आते हैं। एशिया के दूसरे व देश के पहले जंप इन हाइट्स केंद्र के लिए स्थापना के छह वर्ष बाद बृहस्प्तिवार यानि 23 मार्च- 2017 का दिन खास ही नहीं रहा बल्कि यह पल यादगार भी बन गया।
 
कंपनी ने बृहस्पतिवार को केंद्र में पर्यटकों की 50 हजारवीं जंप्स कराई। इस अवसर के लिए कंपनी की ओर से मोहनचट्टी के जंपिंग हाइट्स में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खासतौर पर दंगल गर्ल्स बबीता फोगट और सानिया मल्होत्रा ने शिरकत कर 50,000 वीं बंजी जंप कर इस पल को खास बना दिया।
       
इस अवसर पर दंगल गर्ल्स फातिमा शेख ने बताया कि उन्होंने केंद्र में जाइंट्स स्विंग की जो उनके लिए बहुत ही यादगार रहेगा। बताया कि उत्तराखंड के बारे में काफी कुछ सुना था, मगर आज यहां पहुंचकर आकर्षक वादियों व पर्वत श्रंखलाओं को देखना उससे कहीं अधिक बेहतर महसूस किया।
विज्ञापन

इतनी ऊंचाई से छलांग लगानी पड़ेगी यह कभी सोचा नहीं था

dangal girl
सानिया मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने बंजी जंप्स किया। जिसे वह कभी नहीं भूलेंगी। बकौल सानिया मुझे हाइट्स से कभी डर नहीं लगता, मगर इतनी ऊंचाई से छलांग लगानी पड़ेगी यह कभी सोचा नहीं था।
      
इस असर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल निगम और निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने मोहनचट्टी में जंपिंग हाइट्स स्थापित किया है।

बताया कि साहसिक खेलों में हिस्सा लेने वाले पर्यटकों की सुरक्षा में सभी तरह की सावधानी बरती जाती है। इस मौके पर निहारिका निगम, प्रबंधक देवेंद्र गुसाईं, मोहित बिष्ट, धर्मेंद्र, रश्मि रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें