फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में साइबर हेल्पलाइन ने सुनी 558 लोगों की पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में हर दिन करीब 20 लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इनमें से ज्यादातर साइबर हेल्पलाइन 155260 पर शिकायत कर फौरी राहत भी पा रहे हैं। एक माह के भीतर कुल 558 शिकायतें हेल्पलाइन पर आई हैं। इनमें लोगों के करीब पौने दो करोड़ रुपये साइबर ठगों ने ठग लिए हैं। साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ ने करीब 11.25 लाख रुपये लोगों के वापस भी दिला दिए हैं। बाकी मामलों में जांच चल रही है।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गत 17 जून को साइबर हेल्पलाइन ई-सुरक्षा चक्र की शुरूआत की गई थी। इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। इससे लोग लगातार हेल्पलाइन से मदद मांग रहे हैं। इन शिकायतों की जांच में पता चला है कि ठगों ने इस तरह 1.73 करोड़ रुपये अपने खातों में जमा करा लिए हैं। इनमें से कई मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 11.25 लाख रुपये वापस भी करा दिए गए हैं।
शिकायत करने वालों में सबसे ज्यादा लोग देहरादून जिले के शामिल हैं। यहां कुल 233 लोगों से ठगी हुई है। इनसे पूरे प्रदेश से हुई ठगी का लगभग 45 फीसदी रकम देहरादून के लोगों से ठगी गई है। यहां के लोगों से 75 लाख रुपये से ज्यादा ठगे गए हैं। इन सभी मामलों में साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमे दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ये आई सभी जिलों से शिकायत
अल्मोड़ा- 20
बागेश्वर- 08
चमोली- 13
चंपावत- 10
देहरादून- 233
हरिद्वार- 60
नैनीताल- 56
पौड़ी गढ़वाल- 24
पिथौरागढ़- 29
रुद्रप्रयाग- 12
टिहरी गढ़वाल- 17
ऊधमसिंह नगर- 62
उत्तरकाशी- 14
इस साल कुल 1.35 करोड़ वापस कराए
प्रदेश के दोनों साइबर थानों में मामलों की जांच की जा रही है। इनमें अब तक 154 मामलों में प्राथमिक जांच और दो मुकदमों में करीब 1.35 करोड़ रुपये वापस कराए गए हैं। जबकि, 400 से अधिक मामलों की प्राथमिक जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ और धनराशि भी लोगों की वापस कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें