फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटर सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला की चेन लूट ली। महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के टी-एस्टेट बंजारावाला की है। यहां राजेश्वरी देवी उम्र करीब 58 वर्ष दोपहर के समय अपने घर के बाहर निकली थीं। उसी वक्त उसके पास दो स्कूटर सवार आकर रुके। उन्होंने फोन दिखाते हुए एक पते के बारे में पूछा। महिला अभी कुछ सोच ही रही थीं कि स्कूटर पीछे बैठे युवक ने उनके गले पर झपटा मारकर चेन लूट ली। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें