इसके बाद निरीक्षक शर्मा के नेतृत्व में टीम अलवर भेजी गई। साक्ष्याें के संकलन के बाद अजहर मोहम्मद उर्फ अजहर खान निवासी पलान खेड़ा जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में करीब 30 लाख रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के बैंक खातों से ठगी की पुष्टि हुई है।
आरोपी भारतीय सेना का कार्ड और फोटोग्राफ ओएलएक्स पर डालकर वाहन विक्रय करने के नाम पर लोगाें को शिकार बनाता था। आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन और फर्जी आईडी पर लिए गए सिमकार्ड बरामद हुए हैं।