फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर हड़पे 1.91 लाख, सदमे में आकर महिला ने दे दी जान

Fri, 08 Mar 2024 09:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

सूरज भट्ट ने पुलिस को बताया, मां गंगा देवी के मोबाइल फोन पर दो मार्च को एक कॉल आई थी। आरोप है कि इसके बाद साइबर ठगी से आहत होकर गंगा देवी ने चार मार्च को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी के सदमे महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस नंबर पर गूगल-पे से रकम डाली गई थी, उस नंबर की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श शिवाजी नगर निवासी सूरज भट्ट ने पुलिस को बताया, मां गंगा देवी के मोबाइल फोन पर दो मार्च को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को फाइनेंस कर्मचारी बताया था। साथ ही जाल में फंसाकर मां को लोन करवाने की बात कही।

उसके झांसे में आकर मां लोन करवाने को राजी हो गई। इस दौरान फोन करने वाले ने गूगल-पे से 1,91,550 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में मां का फोन चेक करने पर परिवार को ठगी का पता लगा।
विज्ञापन


Uttarakhand:  जोशीमठ पुनर्वास को लेकर इन बिंदुओं पर बनी सहमति, मुख्य सचिव ने दिया कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन


आरोप है कि साइबर ठगी से आहत होकर गंगा देवी ने चार मार्च को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बाद बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया, तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गूगल-पे नंबर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें