मई में पकड़े गए थे हरियाणा के पांच युवक
पुलिस ने हरबर्टपुर क्षेत्र में एक महिला का एटीएम बदलकर पैसे निकालने की घटना पर कार्रवाई करते हुए मई माह में हरियाणा निवासी पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। पांच युवकों के इस गिरोह ने हरिद्वार में भी एटीएम से पैसे निकालने की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल आरोपियों में तीन सगे भाई थे। उन्होंने भी पूछताछ में स्वीकारा था कि उनके गांव के भी कुछ युवा ठगी के इस धंधे में शामिल हैं।
ये है मामला
सहसपुर रामपुर निवासी अब्दुल कय्यूम पुत्र नूर मोहम्मद ने सहसपुर थाने में तहरीर दी थी कि इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित एक एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर वहां मौजूद दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड झांसे में लेेकर बदल दिया। इसका पता 36 हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज मोबाइल फोन पर आने पर चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी प्रवेश, टीनू को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नरेश राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 71 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़ें... खतरा: शंभू नदी का प्रवाह रुकने से बनी झील, खतरे की जद में चमोली के कई इलाके, बारिश के दौरान ला सकती है तबाही
127 एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और सीओ विकासनगर नीरज सेमवाल के दिशा-निर्देश पर सहसपुर के थाना प्रभारी नरेश राठौर, उप निरीक्षक ओमवीर सिंह, दीपक चौहान, नवीन कुमार, एसओजी के उप निरीक्षक ओमकांत भूषण, जितेंद्र सिंह, नवीन कोहली ने आरोपियों को दबोचा।