छुट्टी होने के चलते ही इस साइबर हमले से प्रभाव कम हुआ।
जब सीसीटीएनएस की बारी आई तो मालवेयर का पता चल गया। सूत्रों के मुताबिक मालवेयर से अन्य वीएम के प्रभावित होने की भी आशंका है। अभी केवल सीसीटीएनएस के डाटा के बारे में बात कही जा रही है। ऐसे में अगर दूसरी वीएम की पड़ताल की जाएगी तो वहां भी बड़ा खतरा हो सकता था। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छुट्टी होने के चलते ही इस साइबर हमले से प्रभाव कम हुआ। यदि सभी विभागों में काम हो रहा होता तो इससे बड़ा नुकसान होने की भी संभावना थी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरी-केदार में भोग प्रसाद की गुणवत्ता के लिए एसओपी जारी, तिरुपति मंदिर मामले के बाद उठाया गया कदम
एनसीआरबी से मिल जाएगा सीसीटीएनएस का डाटा
सीसीटीएनएस का एक दिन का डाटा गायब बताया जा रहा है। लेकिन, पुलिस अधिकारी इसे फिलहाल खतरे की बात नहीं बता रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीएनएस का डाटा एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के डाटा सेंटर से मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि एफआईआर को रिकवर कर लिया गया है। जबकि, चार्जशीट व अन्य डाटा की बात है तो इसके लिए टीमें जुटी हुई हैं।